डीसी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता वाहन को किया रवाना

Last Updated on January 3, 2025 by Gopi Krishna Verma जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा यह जागरूकता रथ गिरिडीह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के…

Last Updated on January 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा यह जागरूकता रथ

गिरिडीह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का कार्य करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि गुड सेमेरिटन के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। गुड सेमेरिटन का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया है, ताकि सड़क दुर्घटना के गोल्डन पिरियड के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को बिना पुछताछ किये पुरस्कृत किया जा सके।

मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि इस रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोगों को ट्रैफिक के नियमों से से अवगत कराने, हेलमेट पहनने के फायदे, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय नशा नहीं करने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन व दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग नहीं करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, वाहनों को ओवरटेक नहीं करने के अलावा अन्य कई जानकारी लोगों को दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान तो चलाया जा रहा है। लेकिन लोगों को भी जारूक होने की जरूरत है। इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोगो में जागरूकता पैदा हो और लोग पूरे सुरक्षा के साथ गाड़ी चलाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports