गिरिडीह: हाई कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर वसूल रहे टोल, दबंगई इतनी की पत्रकार पर किया जानलेवा हमला

Last Updated on December 21, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। गिरिडीह में टोलकर्मियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की अब टोलकर्मी पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमला करने लगे है। ताज़ा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह मोड़ के समीप स्थित टोल का है, जहां खबर संकलन करने गए वरीय पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के…

Last Updated on December 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह में टोलकर्मियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की अब टोलकर्मी पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमला करने लगे है। ताज़ा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह मोड़ के समीप स्थित टोल का है, जहां खबर संकलन करने गए वरीय पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के ऊपर आठ-से-दस की संख्या में टोल पर बैठे गुंडों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

घटना के बाद घायल पत्रकार अमरनाथ सिन्हा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां मंत्री सुदिव्य सोनू समेत तमाम पत्रकार पहुंचे। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस-पदाधिकारियों को दिया।

घटना के बाद पुलिस ने पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के ऊपर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों मोहित यादव, पिंटू चौधरी, देव चौधरी और सुशील कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर मुफ्फसिल थाना ले आई है।

दरअसल पूरा मामला यह है कि गिरिडीह नगर निगम टोल वसूली पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया है। इसके बावजूद गिरिडीह में टोल वसूला जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने की खबर बनाने के लिए ईटीवी भारत के पत्रकार अमरनाथ सिन्हा अजीडीह स्थित टोल बूथ पहुंचे तो वहां टॉल कर्मियों ने उनके साथ क्रूरता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि वक्त रहते पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और पत्रकार अमरनाथ सिन्हा को टोलकर्मियों के जानलेवा हमलों से बचा लिया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम महतो सदर अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनके स्थिति को जाना। इस दौरान मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के ऊपर इस तरह का हमला होने की वह कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही वे आश्वस्त करते है कि जिन्होंने कानून को हाथ में लिए वे कानून के तहत दंडित होंगे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed