हिंदू बन कर गौ तस्करी करते हैं तस्कर, हिंदू समझ तस्करों के झांसे में आ जाते हैं ग्रामीण

Last Updated on December 11, 2024 by Gopi Krishna Verma बिरनी। पुलिस एवं गौ रक्षकों के लाख कोशिश के बाद भी गौ तस्करी बदस्तूर जारी है। पुलिस एवं गौ रक्षकों को चकमा देने के लिए तस्करी के प्रयोग किए जाने वाले वाहनों में जय श्री राम अथवा जय महाकाल जैसे हिंदुत्व के शब्द लिखना आम…

Last Updated on December 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। पुलिस एवं गौ रक्षकों के लाख कोशिश के बाद भी गौ तस्करी बदस्तूर जारी है। पुलिस एवं गौ रक्षकों को चकमा देने के लिए तस्करी के प्रयोग किए जाने वाले वाहनों में जय श्री राम अथवा जय महाकाल जैसे हिंदुत्व के शब्द लिखना आम हो गया है।

ऐसे तस्कर अब अपने हाथों में कलेवा बांध कर हिन्दू नाम बता कर स्थानीय ग्रामीणों के पास हिंदू व्यापारी बन कर जाते हैं कृषि कार्यों में बैलों का प्रयोग करने का बहाना बना कर गोवंशों को खरीद कर कसाइयों के हाथों में बेच देते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को बिरनी प्रखंड क्षेत्र के डबरसैनी जोरासांख़ रोड पर स्थित चरगो जंगल के पास दो बैलों को ले जाते एक तस्कर को ग्रामीणों ने रोका और पूछताछ करने लगा तब वह गोल मोल जवाब दे कर भागने की कोशिश करने लगा; परंतु जब ग्रामीणों ने कड़ाई से पूछताछ किया तब तस्कर ने अपना नाम विनोद यादव बताते हुए कहा कि वह जमुआ प्रखंड के करमाटांड़ बलगो का रहने वाला है। एक अनजान व्यक्ति ने इन बैलों को आगे मोहनोडीह चौक से पार कर देने की बात कहा इसलिए मैं इन बैलों को लेकर जा रहा हूं। मामला बढ़ता देख वह व्यक्ति पेशाब करने के बहाने सड़क से उतरा और बैलों को वहीं छोड़ जंगल में भाग निकला, ग्रामीणों के द्वारा पीछा किया गया; परंतु तस्कर भागने में सफल रहा।

घटना की जानकारी मिलते हीं इसी प्रखंड के ग्राम के करमा निवासी अशोक प्रसाद यादव ने अपना बैल बताते हुए उसे ग्राम कटुटांड़ के किसी व्यक्ति के हाथों बेचने की बात कही साथ हीं उसने कहा कि अपने आप को हिंदू बता कर दो लोगों ने बैलों को जोतने की बात कह कर मुझसे खरीदा था; परंतु अब क्या पता वह इन बैलों को गिरिडीह ले जाएगा। इधर घटना की जानकारी भरकट्टा ओपी को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बैलों को जब्त कर बैलों को अशोक प्रसाद यादव को सौंप दिया और मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports