डुमरी उपचुनाव में कड़ी टक्कर के बाद जेएमएम की बेबी विजयी

Last Updated on September 8, 2023 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। झारखंड के डुमरी उपचुनाव में I.N.D.I.A. प्रत्याशी बेबी देवी 17 हजार से अधिक मतों से जीत गई है। उन्‍होंने अपने निकटतम NDA प्रत्‍याशी यशोदा देवी को हराया। बताते चलें कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद यह सीट खाली हो गया…

Last Updated on September 8, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड के डुमरी उपचुनाव में I.N.D.I.A. प्रत्याशी बेबी देवी 17 हजार से अधिक मतों से जीत गई है। उन्‍होंने अपने निकटतम NDA प्रत्‍याशी यशोदा देवी को हराया। बताते चलें कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था।

I.N.D.I.A. की ओर से यहां दिवंगत महतो की पत्नी बेबी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से खड़ी थी। वहीं NDA ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाया था। वह आजसू पार्टी की प्रत्याशी के रूप में खड़ी थी। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्‍याशी आगे-पीछे होते रहे थे।

15वें राउंड की काउंटिंग के बाद बबीता देवी ने बढ़त बनाई। इसके बाद वोटों का अंतर बढ़ता चला गया। बढ़त अंतिम यानी 24 राउंड तक जारी रही। 24वें राउंड की मतगणना के बाद जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को 1,00,231 वोट मिले। वहीं आजसू पार्टी प्रत्‍याशी यशोदा देवी को 83,075 वोट मिले। इस प्रकार जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी 17,156 वोट से जीत गई।

जीत के बाद जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी प्रमाणपत्र लेने पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी है। वहीं मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने भी जीत पर बधाई दी है।

मतगणना के कुल चक्रों से प्राप्त परिणाम, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के नाम निम्न हैं:

JMM : बेबी देवी : 100231 मत

AJSU : यशोदा देवी : 83075 मत

AIMIM: अब्दुल मोबिन : 3471 मत

INDEPENDENT : कमल प्रसाद साहू : 712 मत

INDEPENDENT : नारायण गिरी : 610 मत

INDEPENDENT : रोशन लाल तुरी : 1898 मत

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports