राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत आज आंगनबाड़ी केंद्र, बंदरकुप्पी में गर्भवती महिलाओं का गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न

Last Updated on September 19, 2024 by Gopi Krishna Verma उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने गर्भवती महिलाओं/धात्री महिलाओं का गोदभराई की तथा किशोरियों को पौष्टिक आहार दिया गया गिरिडीह। गिरिडीह को आंगनबाड़ी केंद्र, बंदरकुप्पी में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी…

Last Updated on September 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने गर्भवती महिलाओं/धात्री महिलाओं का गोदभराई की तथा किशोरियों को पौष्टिक आहार दिया गया

गिरिडीह। गिरिडीह को आंगनबाड़ी केंद्र, बंदरकुप्पी में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं के अन्नप्राशन का आयोजन किया गया। साथ ही किशोरियों को पौष्टिक आहार दिया गया। मौके पर सभी को पौष्टिक आहार/सात्विक भोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का थीम अनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी एवं बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोग रखा गया है। जिसके लिए समग्र प्रयास की आवश्यकता है। ताकि पोषण माह कार्यक्रम सफल हो सके।

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के प्रमुख विषय एवं गतिविधि कैलेंडर

पोषण परिणामों में सुधार के लिए मिशन पोषण 2.0 में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार (एस.बी.सी.सी) और सामुदायिक गतिशीलता एक महत्वपूर्ण बिंदु रहा है। अन्य विभागों के साथ मिलकर लाभार्थियों और आम लोगों के बीच पोषण संबंधी सेवाओं और व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए जन भागीदारी से जन आंदोलन के लिए हर साल सितम्बर माह में पोषण माह मनाया जाता है।

इस साल की राष्ट्रीय पोषण माह के प्रमुख विषय

  • एनीमिया
  • वृद्धि निगरानी
  • ऊपरी आहार
  • पोषण भी पढ़ाई भी
  • बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोग एवं
  • समग्र पोषण।

इसी थीम के आधार पर अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से आंगनवाड़ी केंद्रों, परियोजना स्तर, जिलों और राज्य स्तर के लिए विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अन्य विभागों के साथ अभिसरण में पोषण संबंधी सेवाओं और व्यवहारों को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक घोषणाओं, नुक्कड़ नाटकों, दीवार लेखन, सामुदायिक बैठको, सोशल मीडिया और मास मीडिया गतिविधियों का आयोजन करने की आवश्यकता है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports