Last Updated on August 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड के श्री झारखंडनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय तारा में खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर प्राचार्य प्रकाश कुमार वर्मा ने माल्यार्पण कर किया।

मौके पर 100 मीटर की दौड़, रिले रेस, स्लो साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, ब्लाइंड हिट, एटलस रेस आदि दर्जनों खेल का आयोजन हुआ। मैच रेफरी की भूमिका अकबर अली और प्रदीप कुमार राय ने की। निर्णायक की भूमिका में अंबरीश कुमार और अनवारूल हक थे। विजेता प्रतिभागियों में निशु, सोनी, प्रकाश मंडल, पियूष गुप्ता, सिमरन, फ्रूटी, इंद्रजीत आदि प्रमुख थे।

मौके पर संतोष कुमार महतो, जितेंद्र कुमार, प्रभाकर कुमार, शंभू यादव आदि प्रमुख थे। प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरुस्कार निशु कुमारी को तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का टीम ऑफ द ईयर का पुरुस्कार रानी लक्ष्मी बाई हाउस को मिला। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद वर्मा ने पुरुस्कृत किया।




