मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीसी ने किया मतदाता जागरूकता रथ रवाना

Last Updated on May 18, 2024 by Gopi Krishna Verma जागरूकता वैन के माध्यम से आमजनों को वोट करने हेतु किया जाएगा प्रेरित, साथ ही उन्हें मतदान के महत्व की दी जाएगी जानकारी गिरिडीह। लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जन…

Last Updated on May 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

जागरूकता वैन के माध्यम से आमजनों को वोट करने हेतु किया जाएगा प्रेरित, साथ ही उन्हें मतदान के महत्व की दी जाएगी जानकारी

गिरिडीह। लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जन जागरूकता को लेकर समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 04 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही मतदाताओं को जागरुक भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज 04 जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है।

सभी वाहनों को एक-एक विधानसभावार 28 धनवार, 29 बगोदर, 30 जमुआ तथा 31 गांडेय विधानसभा को टैग किया गया है। ताकि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जा सकें।

प्रचार वाहनों द्वारा गांव, कस्बों, टोलों में जाकर लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा। साथ ही लोगों को मतदान तिथि के साथ-साथ मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। खासकर वैसे बूथों में जहां पूर्व में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इस दौरान आमजनों को कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव की मतदान तिथि 20 मई तथा गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 25 मई को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलेवासियों से 20 मई तथा 25 मई को होने वाले मतदान में भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

साथ ही सभी मतदान केंद्रों में लाइट, पेयजल, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग, बैठने का उचित प्रबंध के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं को बहाल किया गया है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि की टीम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports