19 को गिरिडीह के डुमरी आऐंगे सीएम

Last Updated on July 17, 2023 by dahadindia सभी विभागों की तैयारी पूरी, डीसी ने अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश गिरिडीह। सोमवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित गिरिडीह आगमन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम…

Last Updated on July 17, 2023 by dahadindia

सभी विभागों की तैयारी पूरी, डीसी ने अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

गिरिडीह। सोमवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित गिरिडीह आगमन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के लिए कोषांग का गठन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। इस दौरान उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित परिसम्पति विवरण, उद्घाटन / शिलान्यास विध पत्र वितरण तथा आकर्षक स्टॉल लगाने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त द्वारा निम्नांकित कोषांग का गठन करते हुए निम्न पदाधिकारियों/कर्मियों की गई प्रतिनियुक्ति है:

उपायुक्त द्वारा निम्नांकित कोषांग का गठन करते हुए निम्न पदाधिकारियों/कर्मियों की गई प्रतिनियुक्ति है:

1.आमंत्रण के लिए डीआरडीए निर्देशक आलोक कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। वहीं इनके सहयोगी के रूप में सोमनाथ बॉकिरा (प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डुमरी), विनय प्रकाश तिग्गा (अंचल अधिकारी, पीरटांड), डॉ सुदेश कुमार (जिला नजारत उप समाहर्ता, गिरिडीह), श्री मेदनीकान्त मिश्रा (नाजीर डी.आर.डी.ए. गिरिडीह), असजदुल्लाह (एसोसिएट स्वनिति इनिशिएटिव) को नियुक्त किया गया है। इन्हें आमंत्रण कार्ड की छपाई, सभी माननीय को दूरभाष द्वारा सूचित करने सहित अन्य कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

2. लाभुकों के मोबिलाइजेशन के लिए उपविकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। रोहित सिन्हा (जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह), सोमनाथ बांकिरा (प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी), धनंजय गुप्ता (अंचलाधिकारी, डुमरी) समेत 8 पदाधिकारियों को सहयोगी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इन्हें लाभुकों को एकत्रित करने एवं उन्हें सुनियोजित तरीके से बैठाने, लाभुकों के आवागमन को लेकर आवश्यक व्यवस्था करने, संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा लाभुकों को प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित सुनिश्चित करने सहित अन्य कार्य की जिम्मेवारी दी गई है।3. परिवहन/यातायात के लिए रोहित सिन्हा (जिला परिवहन पदाधिकारी) को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। संजय राणा (पुलिस उपाधीक्षक, गिरिडीह 1), सतीश नायक (जिला खनन पदाधिकारी, गिरिडीह), मनोज कुमार (जिला सहकारिता पदाधिकारी, गिरिडीह) सहित कुल 6 पदाधिकारियों को सहयोगी के लिए नियुक्त किया गया है। इन्हें आवश्यकता अनुसार बस/वाहन उपलब्ध कराने, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, वाहन के आगमन हेतु रूट निर्धारण करने सहित अन्य कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

4. मंच का प्रबंधन करने के लिए शशि भूषण मेहरा (उप विकास आयुक्त, गिरिडीह को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। विकास आनंद (कार्यपालक दंडाधिकारी, गिरिडीह), अल्का हेंब्रम (जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह), शैवाल शांडिल्य (जिला गोपनीय शाखा, गिरिडीह) एवं गुरप्रीत सिंह (गांधी फेलो) को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्हें मंच पर माननीय एवं अन्य गण्यमान्यों के नेम प्लेट लगवाने, मंच पर नाश्ता एवं अल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, मंच पर फ्लैक्स का प्रबंधन करने समेत अन्य कार्यों की जिम्मेवारी दी गई है।

5. स्टॉल का प्रबंधन करने के लिए श्री कुंदन कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी, बागोदर – सरिया) को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमती स्मृता कुमारी (उप नगर आयुक्त, गिरिडीह), श्रीमती हेमा प्रसाद (भू – अर्जन पदाधिकारी, गिरिडीह), श्रीमती नीलम आइलिन टोप्पो (जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह) समेत 5 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन्हें स्टॉल / जर्मन हैंगर / पंडाल अधिस्थापन करवाने, सभी संबंधित विभागों का स्टॉल आवंटन एवं प्रबंधन करने की जिम्मेवारी दी गई है।

6. मीडिया के लिए श्रीमती रश्मि सिन्हा (जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गिरिडीह) को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इनके सहियोगी के रूप में डॉ सुदेश कुमार (जिला नजारत उपसमाहर्ता, गिरिडीह), श्री विकास आनंद (कार्यपालक दंडाधिकारी, गिरिडीह), श्री अनंत कुमार मिश्रा (कोषागार पदाधिकारी, गिरिडीह) समेत 5 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन्हें बैक ड्रॉप तैयार करवाने, फ्लैक्स/बैनर तैयार कर निर्धारित स्थलों पर अधिस्थापन करवाने, नजारत शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए वीडियोग्राफी & फोटोग्राफी सुनिश्चित करवाने समेत अन्य कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

7. परिसम्पत्ति वितरण एवं योजनाओं का शिल्यानास / उद्घाटन के लिए श्री रोहित सिन्हा (जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह) को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमती अलका हेम्ब्रम (जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह), जय प्रकाश मेहरा (जिला कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह), विजय बेक (जिला योजना पदाधिकारी, गिरिडीह) समेत 7 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन्हें शिलान्यास / उदघाटन एवं परिसम्पत्ति वितरण की सूची तैयार करने, शिलान्यास के लिए शिलापट तैयार करने, परिसम्पत्ति वितरण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने तथा वितरण के समय लाभुको को क्रमवार सुनियोजित तरीके से व्यवस्थित करने आदि कार्यों की जिम्मेवारी दी गई है।

8. परिसदन भवन एवं बोड़ो हवाई अडडा प्रबंधन (जिला मुख्यालय) के लिए धीरेन्द्र सिंह (अनुमण्डल पदाधिकारी, खोरीमहुआ) को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इनके सहयोग के लिए विशालदीप खलखो (अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह), डॉ सुदेश कुमार (जिला नजारत उप समाहर्ता, गिरिडीह), मंजूर आलम (अर्बन प्लानर, गिरिडीह नगर निगम, गिरिडीह) एवं सौरभ कुमार (जिला गोपनीय शाखा, गिरिडीह) को नियुक्त किया गया है। इन्हें परिसदन भवन, बोड़ो हवाई अड्डा एवं गिरिडीह में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, डुमरी कार्यक्रम के पश्चात जिला मुख्यालय में माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन / भ्रमण संबधी समस्त व्यवस्था करने सहित अन्य कार्यों की जिम्मेवारी दी गई है।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निर्देशक ग्रामीण जिला अभिकरण पदाधिकारी, आईएएस प्रशिक्षु, उपनगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports