पीरटांड़ में उमड़ा जनसैलाब, सुदिव्य कुमार सोनू को झामुमो परिवार और समर्थकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Last Updated on September 12, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पीरटांड़ इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को नमन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पीरटांड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता…

Last Updated on September 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पीरटांड़ इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को नमन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पीरटांड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक अनमोल हीरा खो दिया है। उन्होंने कहा, “श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी यह ऐतिहासिक भीड़ इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने पीरटांड़ और गिरिडीह के विकास के लिए क्या काम किया था। पीरटांड़ में कृषि को नई दिशा देने वाली लगभग 700 करोड़ रुपये की मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना उन्हीं की दूरदर्शिता की देन है।”

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री बेबी देवी अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन गिरिडीह के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी सोशल इंजीनियरिंग अद्भुत थी और क्षेत्र में घटने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर उनकी पैनी नज़र रहती थी।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फागू बेसरा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सुदिव्य जी जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाले नेता थे। गिरिडीह को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाले ऐसे जननेता का जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा आघात है।

सभा में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक केदार हाजरा, अखिलेश महतो राजू, युवराज महतो, नुनूराम किस्कू (टाइगर), कोलेश्वर सोरेन, सफीक अंसारी, पीरटांड़ प्रमुख सबिता टुडू, उप प्रमुख महेन्द्र महतो और बरकत अली सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दिवंगत नेता के योगदान को याद किया।

हजारों समर्थकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला सचिव महालाल सोरेन, हीरालाल महतो, महाबीर मुर्मू, बबली मरांडी, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश कुमार रॉकी समेत सैकड़ों स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी ने की, जबकि मंच संचालन मो. सफदर ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हीरालाल महतो द्वारा किया गया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports