Last Updated on August 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी का निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रभा शाहाबादी के निधन पर जिले भर के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा क्षेत्र शाहाबादी परिवार के साथ खड़ा है। निधन की सूचना मिलने के बाद से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन और संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है।




