विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: झामुमो

0

Last Updated on April 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति करती है भाजपा

गिरिडीह। हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में नवरात्रि के समय जिस 13 वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई थी उसका हत्यारा एक भाजपाई निकला। बुधवार को हजारीबाग पुलिस द्वारा उक्त हत्याकांड में शामिल भाजपा का बूथ अध्यक्ष भीम राम, लड़की की मां और एक तांत्रिक को जेल भेज दिया गया।

विष्णुगढ़ कांड ने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया। और एक बार फिर यह साबित हो गया कि भाजपा साज़िश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति करती है। उक्त बातें झामुमो नेताओं ने जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी मुख्य रूप से शामिल थे। नेताओं ने कहा कि भाजपा खुद साज़िश रचती है, हत्या करवाती है और सड़क पर उतरकर अपराधी को फांसी देने की मांग करती है। अबुआ सरकार ने उसके इस नौटंकी का पर्दाफाश कर दिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा उक्त हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी भीम राम को कोर्ट द्वारा स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी देने की मांग करती है। विदित हो कि भीम राम विष्णुगढ़ कांड में भाजपाइयों के साथ सड़क पर उतरकर अपराधी को फांसी देने की मांग कर रहा था। भाजपा की इस साज़िश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु ने कहा भाजपा ऐसी निर्लज्जता कहां से लाती है ? हर बार, बार-बार भाजपा पूरी मानवता को शर्मसार करने से बाज नहीं आती है। कोई इतना निर्दयी, क्रूर और रक्तपिपासु कैसे हो सकता है ? भाजपा इसका जवाब दे ? विदित हो कि झारखंड की आत्मा को झकझोर देने वाली हजारीबाग के विष्णुगढ़ की मासूम 13 वर्षीय बच्ची की नरबलि की घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना न केवल अमानवीय और रोंगटे खड़े कर देने वाली है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी उजागर करती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है।जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि इस संवेदनशील और दुखद घटना को लेकर जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति करने की कोशिश की, वह निंदनीय ही नहीं बल्कि अत्यंत खतरनाक भी है। भाजपा ने इस मामले को जानबूझकर साम्प्रदायिक रंग देने की साजिश रची, ताकि राज्य में अशांति फैलाकर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। अब जब जांच में सच्चाई सामने आ चुकी है, भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी ने कहा कि सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी कोई और नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़ा हुआ व्यक्ति भीम राम है, जो पार्टी का बूथ अध्यक्ष और एससी-एसटी प्रकोष्ठ से भी जुड़ा बताया जा रहा है। यह वही लोग हैं जो जनता को गुमराह कर राज्य में मशाल जुलूस और बंद का आह्वान कर रहे थे। आज जब सच्चाई सामने आ गई है, भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे झारखंड की जनता से माफी कब मांगेंगे?

झामुमो यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता है कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। यह पार्टी हर बार समाज में हिन्दू-मुस्लिम का जहर घोलकर लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश करती है। इनके पास न विकास का विजन है, न समाज को जोड़ने की सोच। इनका एकमात्र एजेंडा है – नफरत फैलाओ और सत्ता पाओ।झारखंड की जागरूक जनता भाजपा की इन साजिशों को भलीभांति समझ चुकी है। आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान, महिलाएं और युवा – हर वर्ग भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से वाकिफ है। राज्य की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार सबको साथ लेकर चलने और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विष्णुगढ़ की यह घटना अत्यंत दुखद है, लेकिन उससे भी अधिक खतरनाक है उसका राजनीतिक दुरुपयोग।

भाजपा ने इस संवेदनशील मुद्दे पर झूठ फैलाने, भ्रम पैदा करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। यह उनकी निम्न मानसिकता और गैर-जिम्मेदाराना राजनीति का प्रमाण है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी के अलावा नगर उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद, जाकिर हुसैन, हरिमोहन कंधवे, मो आमीर, वार्ड पार्षद मो इम्तियाज, विद्या भूषण, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *