पुलिस के नाम पर 1.4 लाख रुपए की ठगी, ओपी में आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Last Updated on April 4, 2026 by Gopi Krishna Verma बिरनी। भरकट्टा ओपी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें इसी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने केस खत्म करने के नाम पर एक बिचौलिए के द्वारा ओपी में नियुक्त एक आरक्षी को एक लाख चालीस हजार रुपए देने की बात…

Last Updated on April 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। भरकट्टा ओपी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें इसी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने केस खत्म करने के नाम पर एक बिचौलिए के द्वारा ओपी में नियुक्त एक आरक्षी को एक लाख चालीस हजार रुपए देने की बात कह कर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है।

इस बीच पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उक्त मामले में बीते फरवरी माह में हीं भरकट्टा ओपी में एक आवेदन दिया हूं जिसमें लगभग डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला चोंगाखार पंचायत के ग्राम गुरहा निवासी तोतो प्रसाद वर्मा पिता ज्ञानचंद महतो ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी भाभी दुलारी देवी पति भुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने मुझ पर एक मामला बिरनी थाना में दर्ज करवाई थी जिसका अनुसंधान कराने के लिए ग्राम सुईयाडीह निवासी विक्रम आनंद राय पिता रतन प्रसाद राय ने एसडीपीओ सरिया के नाम पर 80 हजार रूपए एवं भरकट्टा ओपी पुलिस के नाम 60 रुपए जिसमें कुछ नगद एवं कुछ अपनी पत्नी बंटी कुमारी के नाम पर ओनलाइन पेमेंट लिया।

उस वक्त हमदोनों के बीच नकुल प्रसाद वर्मा पिता बद्री महतो, ज्ञानचंद महतो एवं मंजू देवी भी गवाह के रूप में उपस्थित थे। एवं विक्रम आनंद राय ने मुझसे जो ओनलाइन पेमेंट लिया है उसका स्क्रीनशॉट भी बतौर सबूत के तौर पर सुरक्षित है।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports