Last Updated on January 31, 2024 by Gopi Krishna Verma
ओवरलोडिंग और ओवर हाइट जैसे वाहनों पर किया गया जुर्माना

गिरिडीह। सड़क सुरक्षा अभियान 2024 को लेकर बुधवार को गिरिडीह जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं ट्रैफिक कर्मचारियों सहित गिरिडीह धनबाद रोड ताराटांड़ थाना के समीप जागरूकता अभियान के तहत वाहनों के कागजातों का जांच किया गया।
मौके पर कई वाहनों के कागजात अपूर्ण पाए गए। इसके साथ ही 30 से 40 भारी वाहनों में ओवरलोडिंग और ओवर हाइट पाया गया। ऐसे वाहनों पर जुर्माना किया गयाइसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट के साथ ओवर स्पीडिंग टेस्ट, सीट बेल्ट, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि का जांच किया गया। जिन वाहनों के कागजात में त्रुटि पाया गया उनमें कई मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, भारी वाहनों पर जुर्माना के साथ सख्त हिदायत देकर वाहनों को छोड़ा गया।

लगभग 50000 रुपए का जुर्माना राजस्व विभाग में जमा किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे लोगों को जागरूक करने के लिए हैंड वील और पंपलेट लोगों को देकर यातायात नियमों का जानकारी दी जा रही है।
इस अभियान में ट्रैफिक S I कृष्णकांत, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद एवं जिला परिवहन कार्यालय कर्मी प्रधान मरांडी के अलावे कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल रहे।




