झारखंड़ स्थापना दिवस को लेकर 11 से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

Last Updated on November 11, 2025 by Gopi Krishna Verma स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के तहत दिनांक 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।…

Last Updated on November 11, 2025 by Gopi Krishna Verma

स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के तहत दिनांक 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सांस्कृतिक नृत्य, पारम्परिक वेशभूषा, झारखंड की विरासत, आदिवासी पहचान, सशक्त झारखंड, विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर से सात जागरूकता वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों/पंचायतों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को झारखंड राज्य के गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड में भागीदारी हेतु प्रेरित करेगा।

जागरूकता रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसमें झारखंड के विकास यात्रा, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि संबंधित योजनाओं सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है।

साथ ही नुक्कड़-नाटक एवं ऑडियो के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। रथ के माध्यम से 11 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि राज्य स्थापना को जनता के साथ मिलकर गौरव के रूप में मनाया जा सके।

मौके पर उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports