मर्सी हॉस्पिटल में हंगामा: गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

0

Last Updated on November 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के मर्सी हॉस्पिटल से एक बेहद दुखद और हंगामेदार खबर सामने आ रही है। यहाँ इलाज के दौरान एक 46 वर्षीय महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है और अस्पताल परिसर में भारी बवाल मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी इन्द्रदेव रजक की पत्नी मंजू देवी के गॉल ब्लैडर में पथरी थी। इसी के इलाज के लिए उन्हें चार दिन पहले मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि पहला ऑपरेशन तो ठीक हुआ, लेकिन उसके बाद मरीज की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। जब परिवार वालों ने मंजू देवी को बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर करने की मांग की, तो आरोप है कि डॉक्टरों ने रेफर करने के बजाय उनका दूसरा ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर फैलते ही परिजनों ने अस्पताल में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *