माई भारत केंद्र के तहत बने युवा क्लबों का अपडेशन शुरू

0

Last Updated on March 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। माई भारत केंद्र गिरिडीह ने गांवों में पूर्व से बने युवा क्लब को सक्रिय करने में जुट गया है। केंद्र से जुड़े स्वयंसेवकों को गांव-गांव जाकर क्लब को सक्रिय करने और नये क्लब बनाने में जुट गये हैं।

स्वयंसेवक अंशु वर्मा ने बताया माई भारत केंद्र से गांडेय के विभिन्न गांवों में युवा क्लब का गठन किया गया था। युवा क्लब के माध्यम से ग्रामीण विकास और युवा विकास के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारा जा रहा था; लेकिन कई युवा क्लब के निष्क्रिय हो जाने के कारण परेशानी हो रही थी। बताया अब गांवों में भ्रमण कर क्लब को सक्रिय किया जा रहा है और नये क्लब का गठन भी किया जा रहा है।

गांडेय के बुधूडीह, सुजना, योजनीयटांड, परमाडीह, अहिल्यापुर, चिकनीआबाद, पुत्रिया, बलगोडीह सहित अन्य गांवों में संपर्क अभियान चलाकर क्लब को सक्रिय किया गया है। युवा मंडल के सदस्यों को कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के बारे में जानकारी दी जायेगी। क्लब का सदस्य बनने के प्रति युवाओं में उत्साह है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *