गांडेय के धोबिया मोड़ जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Last Updated on March 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
RTO e-challan और बैंक e-KYC अपडेट के नाम पर लोगों से करते थे ठगी

गिरिडीह। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के पास जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से अमजद अंसारी (29) और रजाउल अंसारी (40) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने व्हाट्सएप के जरिए फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने की बात स्वीकार की। वे RTO e-challan और बैंक e-KYC अपडेट के नाम पर लोगों को जाल में फंसाते थे।

पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल, 4 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
