जिला प्रशासन व IOCL के द्वारा जरूरतमंद व दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री का हुआ वितरण

Last Updated on March 30, 2026 by Gopi Krishna Verma कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके दैनिक जीवन को सुगम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है गिरिडीह। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत Indian Oil Corporation Limited (IOCL) द्वारा गिरिडीह में जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री (Aid…

Last Updated on March 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके दैनिक जीवन को सुगम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है

गिरिडीह। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत Indian Oil Corporation Limited (IOCL) द्वारा गिरिडीह में जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री (Aid & Appliances) का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके दैनिक जीवन को सुगम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिला प्रशासन एवं IOCL के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री (Aid & Appliances) का वितरण किया। इस दौरान लाभुकों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकें और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकें। इस कार्यक्रम में कुल 973 उपकरणों का वितरण किया गया। जिसमें Tricycle Conventional Hand Propelled (Child) 06, Motorized wheel chair 24, Tricycle Conventional Hand Propelled (Adult) 125, Visual impaired kit 04, Wheel Chair Adult (SAATHI) 116, Wheel Chair Child (MAMTA) 08, Crutch Axilla Ad. Medium 310, Crutch Axilla Ad. Large 16, Crutch Axilla Ad. Small 06, Elbow crutch Adult 100, Elbow crutch Child 04, Walking Stick 08, BTE Digital Type Hearing Aid 84, Rollator (A) 08, Rolator (C) 14, TLM-KIT 35, Sugamaya cane 24, Artificial Limbs & Calliper 65, CP chair 10, Joystic wheel chair 06 शामिल है।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सशक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने IOCL की CSR पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सहायता सामग्री मिलने से दिव्यांगजनों को चलने-फिरने, पढ़ने-लिखने और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर एवं दिव्यांगजनों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। IOCL की यह CSR पहल सराहनीय है, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बिनोद सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में समावेशिता की भावना मजबूत होती है और जरूरतमंद लोगों को नई उम्मीद मिलती है। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन और IOCL के बेहतर समन्वय का परिणाम रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभुकों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। IOCL के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में IOCL कई योजनाएं चला रही है।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने सहायता सामग्री प्राप्त कर खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन एवं IOCL के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लाभुकों ने कहा कि व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल मिलने से अब उन्हें आने-जाने और अपने काम करने में काफी सुविधा होगी। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports