नई शिक्षा नीति को लेकर नगर भवन में आयोजित मुखिया सम्मेलन संपन्न

Last Updated on February 24, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। स्थानीय प्राधिकार को नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ 3 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का नामांकन, ठहराव एवं 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूर्ण संबंधी जानकारी हेतु आज नगर भवन गिरिडीह में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।…

Last Updated on February 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण

गिरिडीह। स्थानीय प्राधिकार को नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ 3 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का नामांकन, ठहराव एवं 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूर्ण संबंधी जानकारी हेतु आज नगर भवन गिरिडीह में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ उपस्थित पदाधिकारी एवं मुखिया जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न प्रखंडों से मुखिया जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सम्मेलन के मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिसमें बच्चों के नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्यान भोजन पर विशेष रूप से ध्यान देने का उनसे अनुरोध किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित माननीय मुखियाओं द्वारा मंच पर उपस्थित होकर अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे गए। जिसमें मोहम्मद असगर इमाम मुखिया धनवार, रविंद्र कुमार- मुखिया ग्राम पंचायत मरुआ, जगदीश प्रसाद-मुखिया डूंगरी, सहदेव यादव-मुखिया केंदुआ, सरिता साव-मुखिया बगोदर, अशोक लाल-देवरी, दशरथ रविदास-सलैडी, शब्बीर आलम मुखिया तिलोदी द्वारा अपने सुझाव एवं विचार विभाग को दिए गए। विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर जनप्रतिनिधियों के कार्य एवं दायित्व के विषय में सर्वप्रथम विस्तृत रूप से बताया गया।

विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत संरचनाओं में उनका योगदान एवं सहयोग प्रदान करने की उनसे अपील की गई।विद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम/ गतिविधियों एवं बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं (इएनटाइटलमेंट) पर विस्तृत प्रकाश डाला गया यथा- आदर्श विद्यालय, आदर्श प्रार्थना सभा, आदर्श शिक्षक, आदर्श चेतना सत्र, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य एवं दायित्व, नई शिक्षा नीति, निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला गया।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा भी उपस्थित मुखिया/ प्रतिनिधियों से मुखिया फंड से विद्यालय में अपना योगदान व सहयोग देने की अपील की गई। जनप्रतिनिधियों से विद्यालय के अनुसरण एवं अनुसमर्थन में अपना कुछ बहुमूल्य समय निकालकर प्रदान करने की अपील किया गया। जिससे बेहतर विद्यालय और बेहतर बच्चों की भविष्य का निर्माण हो सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed