लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट की बैठक में नए सत्र के पदाधिकारियों का चयन

0

Last Updated on March 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

राहुल बर्मन अध्यक्ष, डॉ. सुमन कुमार सचिव व मशरूम आलम सिद्दीकी बने कोषाध्यक्ष

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट की एक महत्वपूर्ण बैठक नेचर व्यू होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने की। बैठक की जानकारी देते हुए लायन दशरथ प्रसाद ने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि आगामी 3 एवं 4 अप्रैल 2026 को वेव इंटरनेशनल, जमशेदपुर में आयोजित होने वाली डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में क्लब की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान निर्णय लिया गया कि क्लब के कम से कम 20 सदस्य कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे और क्लब द्वारा किए गए सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें लायन राहुल बर्मन को अध्यक्ष, लायन डॉ. सुमन कुमार को सचिव तथा लायन मशरूम आलम सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर लायन दशरथ प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन संजय कुमार सिंह, लायन संदीप गुप्ता, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन सौरभ महासेठ, लायन सुनील कुमार, लायन उदय भदानी, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन अमरनाथ मंडल, लायन रवि राज, लायन गौतम सागर, लायन अवनीश अंशु, लायन राहुल प्रसाद, लायन राहुल कृष्णा, लायन सचिन कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *