बेंगाबाद के कर्णपुरा मोड़ में खुला सांवरिया मेडिकल एजेंसी

0

Last Updated on February 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

जनसेवा रहेगा मुख्य उद्देश्य: संचालक नरेंद्र कुमार राणा

गिरिडीह। शुक्रवार को जिले के बेंगाबाद क्षेत्र अवस्थित कर्णपुरा मोड़ पर सांवरिया मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन जिप सदस्य मुनिया देवी और कोडरमा गिरिडीह अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट ओर नारियल फोड़कर किया।

इस दौरान दुकान संचालक नवडीहा ओपी क्षेत्र के गादी खुर्द निवासी नरेंद्र कुमार राणा ने कहा कि यहां उनके नए प्रतिष्ठान में हर तरह की दवाईयां उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगी। वहीं जो दवाईयां उनके यहां नहीं होगी उसे ऑर्डर पर मंगाया जाएगा।‌ वह दवा दुकान के माध्यम से जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।

इस दौरान नवडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा, भाजपा नेता राजा बाबू वर्मा, रामजी राणा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *