Last Updated on August 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। वेव इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भाईचारा, सम्मान, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करना था।राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सुंदर एवं आकर्षक हस्तनिर्मित राखियाँ तैयार कीं।
छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आभार व्यक्त किया।इस अवसर को एक विशेष सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेश से भी जोड़ा गया। राखी बाँधते समय छात्राओं ने जल बचाने और पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमारी जिम्मेदारी केवल एक-दूसरे की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना भी है।

इसके साथ ही विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी चार हाउस—कलाम, रामकृष्ण, शिवाजी एवं विवेकानंद—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मेहंदी डिजाइनों को प्रस्तुत किया।
इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक और मूल्यपरक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।

विद्यालय परिवार उन सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद करता है, जिन्होंने इन गतिविधियों को सफल बनाने के लिए पहल की और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, सहयोग की भावना, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।




