Last Updated on July 2, 2026 by Gopi Krishna Verma
जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

गिरिडीह। गुरुवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकारी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गिरिडीह जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।

इस संबंध में हो रहे कार्यों की जानकारी देने के उपरांत जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके पश्चात बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि के लिए प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया।
आवेदनों की समीक्षा के उपरांत कुल 154 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि गिरिडीह, विधायक प्रतिनिधि गांडेय, विधायक प्रतिनिधि धनवार, विधायक प्रतिनिधि डुमरी, कल्याण विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।




