नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा पहुंची गुरुद्वारा, ली आशीर्वाद
Last Updated on March 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने जीत के बाद आभार जताने गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान वहां मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित हुए। उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और सिख समाज के लोगों से मुलाकात की। गुरुद्वारा प्रबंधन और सिख समाज ने मेयर और मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि उन्हें हर वर्ग और हर धर्म के लोगों का समर्थन मिला है, इसलिए वे सबके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी इसे जनता की एकता और भरोसे की जीत बताया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सहित कई लोग मौजूद थे।
