निकाय चुनाव गोलीकांड: गोलीबारी में घायल शमीम रैन की तीसरे दिन मौत
Last Updated on February 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। निकाय चुनाव के दिन शहर के आजाद नगर में चुनाव के दिन हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल शमीम रैन (53) की आखिरकार मौत हो गई।

धनबाद में इलाज के दौरान बुधवार को उनका इहलीला समाप्त हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे जब उनका शव घर पहुंचा, तो पूरे मोहल्ले में सन्नाटा और मातम पसर गया। शव देखते ही परिजनों का विलाप फूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई ढाढ़स बंधाने की कोशिश कर रहा था।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इधर, परिजनों ने गमगीन माहौल में जनाजे की नमाज की तैयारी की। देर रात उन्हें पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
