डीसी के निर्देशानुसार एल नीनो (El Niño) के संभावित प्रभावों के प्रति पशुपालकों को किया गया जागरूक

Last Updated on July 10, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार बदलती जलवायु परिस्थितियों एवं एल नीनो (El Niño) के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला गव्य विकास कार्यालय, गिरिडीह द्वारा प्रखंड बेंगाबाद के ग्राम पतरोडीह में पशुपालकों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बढ़ते तापमान…

Last Updated on July 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार बदलती जलवायु परिस्थितियों एवं एल नीनो (El Niño) के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला गव्य विकास कार्यालय, गिरिडीह द्वारा प्रखंड बेंगाबाद के ग्राम पतरोडीह में पशुपालकों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बढ़ते तापमान एवं संभावित जल संकट की स्थिति में पशुधन को सुरक्षित रखने तथा पशुपालकों को आवश्यक एहतियाती उपायों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने पशुपालकों को बताया कि एल नीनो के प्रभाव से अत्यधिक गर्मी, जल की कमी तथा हीट स्ट्रेस जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन एवं प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। ऐसी परिस्थितियों में समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर पशुधन को सुरक्षित रखा जा सकता है।पशुपालकों को सलाह दी गई कि वे पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ खनिज मिश्रण का नियमित उपयोग करें तथा पशुओं के रहने के स्थान पर पर्याप्त छाया, स्वच्छता एवं वेंटिलेशन की व्यवस्था बनाए रखें।

साथ ही अत्यधिक गर्मी के समय पशुओं को खुले में रखने से बचें तथा गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं।अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि यदि पशुओं में तेज सांस चलना, सुस्ती, भूख कम लगना, बुखार, अत्यधिक लार गिरना अथवा अन्य किसी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय अथवा पशु चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराएं। विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने एवं पशुधन की नियमित स्वास्थ्य निगरानी करने की भी अपील की गई।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए जागरूकता, समय पर देखभाल एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर जिला गव्य विकास कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports