30 मार्च को झंडा मैदान में 53वां स्थापना दिवस मनाएगा झामुमो

0

Last Updated on March 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की सूचना है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू झंडा मैदान पहुंचे। उन्होंने मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस मौक़े पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस हर वर्ष 4 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार होली पर्व के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब यह समारोह 30 मार्च को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा और दूसरे दल से जुड़े कई कद्दावर नेता पार्टी में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव शहनवाज अंसारी, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह और नौशाद अहमद चांद,अभय सिंह, राकेश रंजन, दिलीप रजक सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *