बनखंजो में जनता जागरूक पार्टी की बैठक संपन्न

Last Updated on October 1, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। सोमवार को जागरूक जनता पार्टी की राजनीतिक बैठक जिला कार्यालय बोरो बनखंजो में किया गया। जिसमे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के विषय में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा जी और जिला…

Last Updated on October 1, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को जागरूक जनता पार्टी की राजनीतिक बैठक जिला कार्यालय बोरो बनखंजो में किया गया। जिसमे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के विषय में चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा जी और जिला नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह जी के द्वारा की गई, जिसमें पार्टी के गिरिडीह और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्य करने की साथ ही क्षेत्र में हो रही परेशानियों को दूर करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जागरूक जनता पार्टी अपने दोनों विधानसभा में जीत हासिल करने जा रही है और अपने दोनो विधानसभा क्षेत्र को पूरे भारत में रोल मॉडल के रूप में गढ़ने का कार्य करने जा रही है, जो विकास आज कई सालो से दोनो विधानसभा क्षेत्र में नही हुआ है वह विकास का कार्य जागरूक जनता पार्टी करने जा रही है।

इस सभा में गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा, गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर, जिला कार्यालय प्रभारी अमित कुमार के साथ पार्टी के सदस्य रंजन कुमार सिन्हा, कसीरन खातून, संगीता कुमारी, इकबाल अंसारी, सलीम अंसारी, राजाउद्दिन, बालेश्वर प्रसाद वर्मा, सहादात अंसारी, हसनैन अंसारी, संतोष कुमार, मो सनाउल्लाह, अली असगर, दिनेश कुमार, नीतीश कुमार, सुधीर कुमार वर्मा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports