भिखोडीह में सरोज़निक दुर्गा मंडप का पुनर्स्थापन, 551 कन्याओं की निकली कलश यात्रा

Last Updated on April 11, 2026 by Gopi Krishna Verma जमुआ। चित्तरडीह पंचायत के भिखोडीह गांव में सरोज़निक दुर्गा मंडप के पुनर्स्थापन के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 कन्याओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा भिखोडीह से तरडीहा होते हुए कुम्हरगढ़िया स्थित उसरी उतरबहानी नदी तक…

Last Updated on April 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। चित्तरडीह पंचायत के भिखोडीह गांव में सरोज़निक दुर्गा मंडप के पुनर्स्थापन के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 कन्याओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा भिखोडीह से तरडीहा होते हुए कुम्हरगढ़िया स्थित उसरी उतरबहानी नदी तक पहुंची, जहां से विधि-विधान के साथ जल भरकर श्रद्धालु पुनः गांव लौटे। पूरे मार्ग में भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और “जय श्री राम” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

भीषण गर्मी को देखते हुए कुम्हरगढ़िया निवासी मेघो महतो द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुड़-शरबत की व्यवस्था की गई। इसमें प्रयाग वर्मा, उमेश वर्मा, अजित वर्मा और मुकेश वर्मा का सहयोग रहा। वहीं चित्तरडीह की ओर से भूदई सिंह द्वारा 80 बटला पानी पिलाया गया।

कार्यक्रम में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा, मुखिया उमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि सदानंद प्रसाद राय, वार्ड सदस्य पप्पू वर्मा, संदीप वर्मा, रवि वर्मा, अशोक हजरा, दिलीप यादव, ईश्वर हजरा, सीताराम राय, तारणी राय, विक्की राय, मिथिलेश यादव, कुंदन हजरा, भोला यादव सहित 2000से अधिक श्रद्धालु शामिल रहेआयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports