विधायक मंजू कुमारी ने जमुआ में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की सदन में उठाई मांग

0

Last Updated on March 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। सोमवार को जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने झारखंड विधानसभा सदन में गिरिडीह जिले के जमुआ एवं देवरी प्रखंड में एक भी सरकारी नर्सिंग कॉलेज नहीं होने का मुद्दा मजबूती से उठाया।

बताते चलें कि नर्सिंग कॉलेज के अभाव में क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं को मजबूरी में महंगे निजी संस्थानों में नामांकन लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे नर्सिंग की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। जमुआ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और बेटियों को बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार से जमुआ में सरकारी नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की मांग की है। इससे क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

“मैं क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों की इस महत्वपूर्ण मांग को लगातार सदन में उठाती रहूंगी, ताकि जमुआ के युवाओं को उनका अधिकार मिल सके।

-मंजू कुमारी, जमुआ विधायक

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *