निकाय चुनाव गिरिडीह: सुमित कुमार निर्विरोध बने उप- महापौर

Last Updated on March 16, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में नगर निगम के उप महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षद…

Last Updated on March 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में नगर निगम के उप महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, (नगरपालिका) की देखरेख में उप महापौर पद के लिए नामांकन, जांच एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उप महापौर पद के लिए सुमित कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी ( उप महापौर) स्मृता कुमारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए सुमित कुमार को नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया। घोषणा के बाद उपस्थित महापौर प्रमिला मेहरा ने श्री सुमित कुमार को उप महापौर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ के पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षदों ने भी सुमित कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उप महापौर के रूप में सुमित कुमार नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने नव निर्वाचित उप महापौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास से प्राप्त यह जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण के साथ निभाना आवश्यक है। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि उप महापौर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

उपायुक्त ने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित उप महापौर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद महापौर प्रमिला मेहरा ने उप महापौर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में उप महापौर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। महापौर ने आशा व्यक्त की कि उप महापौर सभी वार्ड पार्षदों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने नव निर्वाचित उप महापौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास से मिला यह दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उप महापौर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा नगर क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

उप महापौर निर्वाचित होने के बाद सुमित कुमार ने सभी पार्षदों और उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में विकास कार्यों को समान रूप से आगे बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने भी उप महापौर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई पहल देखने को मिलेगी। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर सभी ने संतोष व्यक्त किया और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed