Last Updated on July 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। जमुआ अंचल-2 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हारोडीह में रविवार रात चोरों ने एमडीएम(मध्याह्न भोजन योजना) के बर्तनों पर हाथ साफ कर नौ-दो ग्यारह हो गया। घटना की सूचना शिक्षकों व रसोइयों को तब हुई जब वे सब सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे।
स्कूल पहुंचने पर देखा की जिस कमरे में एमडीएम का सामान रखा था उसका ताला लगाने वाला हुक ही टुटा हुआ है। अंदर कमरे में देखने पर पता चला कि चोरों ने दो गैस सिलेंडर एक खाली व एक भरा हुआ; दो बड़ा गैस भट्टी, एक बड़ा डेग, एक बड़ा डप, एक कड़ाही, एक बड़ा प्रेशर कुकर(10लीटर), एक बाल्टी, एक डेकची, पचास थाली, एक डब्बू पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरी से स्कूल को लगभग पचास हजार रुपए की क्षति हुई है और इसके कारण एमडीएम भी प्रभावित हैं।
घटना की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक जानकी प्रसाद वर्मा ने नवडीहा ओपी प्रभारी को दे दिया है। इधर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।





