बडी ख़बर: मशरूम खाने से नवडीहा के एक ही परिवार से दस लोग हुए बीमार

Last Updated on July 14, 2026 by Gopi Krishna Verma सहदेव वर्मा घर की है घटना, सुबह के नास्ते में रोटी संग खाया था मशरूम नवडीहा। मंगलवार सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के नवडीहा गांव में एक ही परिवार के 10 सदस्य जंगली/देशी मशरूम खाने से बीमार हो गए। मशरूम खाने के कुछ ही देर बाद…

Last Updated on July 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

सहदेव वर्मा घर की है घटना, सुबह के नास्ते में रोटी संग खाया था मशरूम

नवडीहा। मंगलवार सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के नवडीहा गांव में एक ही परिवार के 10 सदस्य जंगली/देशी मशरूम खाने से बीमार हो गए। मशरूम खाने के कुछ ही देर बाद सभी को लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजनों द्वारा तुरंत सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ‘आयुष्मान वार्ड’ में भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। घटना मंगलवार सुबह की है जब नवडीहा निवासी सहदेव वर्मा के घर पर नाश्ते में देशी मशरूम और रोटी बनाई गई थी।

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

तीन बच्चे व सात व्यस्क सहित दस बीमार

मशरूम खाने से बीमार होने वाले में परिवार के कुल 10 सदस्य शामिल हैं, जिसमें तीन बच्चे व सात वयस्क शामिल हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:नीलम कुमारी, शिवम कुमार, कृष्ण कुमार (12 वर्ष), पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी, सिकंदर कुमार शामिल है।

बिना पहचान के ना खाएं मशरूम

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कुछ मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें निगरानी में रखा है। समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य है और कोई भी गंभीर नहीं है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जंगलों या खेतों में उगने वाले जंगली/देशी मशरूम खाने से बचें। बिना पहचान वाले मशरूम जहरीले और जानलेवा हो सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports