Last Updated on August 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। लायंस परिवार द्वारा सम्मानित किए जाने पर सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने हृदय की अनंत गहराइयों से सभी सम्माननीय सदस्यों के प्रति आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि लायंस परिवार द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है। यह सम्मान उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।

उन्होंने लायंस परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और अपनापन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा, “लायंस परिवार का यह स्नेह और सम्मान मेरे लिए अनमोल है। मैं इसके लिए हृदय की अनंत गहराइयों से बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त करता हूँ।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लायंस परिवार का सहयोग एवं मार्गदर्शन भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने में प्रेरणास्रोत बना रहेगा।




