योजना मद से गैर योजना मद में किए जाने पर शिक्षकों में खुशी

Last Updated on December 8, 2023 by Gopi Krishna Verma अब 1353 नव उत्क्रमित और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा ससमय वेतन गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 1353 नव उत्क्रमित माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को योजना मद से गैर योजना मद में स्थानांतरित करने के लिए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ…

Last Updated on December 8, 2023 by Gopi Krishna Verma

अब 1353 नव उत्क्रमित और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा ससमय वेतन

गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 1353 नव उत्क्रमित माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को योजना मद से गैर योजना मद में स्थानांतरित करने के लिए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु एवं विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को इस नेक कार्य में करने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है की योजना मद के कर्मचारियों की दैनिक जिम्मेदारी सरकार की होती है। जबकि गैर योजना मद के कर्मचारी की जिम्मेदारी सरकार की स्थाई जिम्मेदारी होती है। झारखंड बनने के बाद कर्मचारी हित में इतना बड़ा निर्णय बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है।

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के अगुवाई में सदर विधायक सोनू को बुके देकर आभार व्यक्त किया है। साथ ही संघ के उन सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया जिसने योजना से गैर योजना में करने में मदद की है। गैर योजना मद में आने के कारण अब शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को समय से वेतन मिल सकेगा।

झारखंड सरकार के इस महती निर्णय का राज्य महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय, गिरिडीह जिला अध्यक्ष चन्द्रमणि प्रसाद, जिला सचिव अख्तर अंसारी, जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, मिथुन राज, महेन्द्र प्र. दांगी, महेन्द्र कुमार, सत्यनारायण प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज कु रजक, शमा प्रवीण, उपल एशियन हेरेन्ज, तपस्या गुप्ता, विकास कुमार, नवीन निश्चल, खुबलाल पंडित, विकास कुमार, इरशाद अंसारी, मनीष कुमार, प्रकाश दास, गणेश कु. खन्ना, टहल रविदास, सुनील वर्मा, निशा रानी, रेहान खान, राजेश दास, करण कु. दास, सुधांशु शरण, बबिता कुमारी, खुर्शीद अंसारी, स्वेता कुमारी, टुपलाल प्र. वर्मा, आदित्य कु. पाण्डेय, रमेश मराण्डी, नासीर खान, भोला कु. पाण्डेय, निवास कुमार, दिवाकर कुमार, दीपक राय, अजय मूर्मू, रीना मार्डी, भागीरथ महतो, अरविन्द कुमार, गोपाल रजक, भरत महतो, शमीम अख्तर, अजहरुद्दीन, विमला कुमारी, किशोरी लाल पासवान, सचिन कुमार, ओम प्रकाश राय, इन्द्रदेव साव, पूनम शर्मा, अनुज कुमार, रणधीर कु.राय, केशरी नंदन, सुरेश चन्द्र पाल, जयशंकर कुमार, पंकज बल्भ पाण्डेय, संजय कुमार, नारायण मूर्मू, बिनोद कुमार, तबिस कौशर, देवाशिष कु. यादव, मिथलेश कु. वर्मा, उनेश्वर कुमार, राधा कृष्णा, मनीश कौशल, संतोष कुमार गुप्ता, गौतम कु. गुप्ता, प्रदीप कु. मंडल आदि ने हार्दिक स्वागत किया है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports