गिरिडीह: सीएससी संचालकों के लिए बीमा वर्कशॉप आयोजित, ग्रामीण क्षेत्रों तक बीमा सेवाएं पहुंचाने पर जोर

0

Last Updated on October 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

सीएससी के माध्यम से आम नागरिकों को मोटर, स्वास्थ्य, पशु और घर बीमा जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारी

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह स्थित झारनेट सभागार में जिलेभर के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय बीमा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिला मैनेजर रूपेश कुमार और रमेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीएससी संचालकों को विभिन्न बीमा योजनाओं के प्रति प्रशिक्षित करना और ग्रामीण क्षेत्रों सहित आम नागरिकों तक बीमा सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना था।

विभिन्न बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यशाला में राज्य प्रशिक्षक अंजन सहाय ने उपस्थित संचालकों को मोटर बीमा, पशु बीमा, घर बीमा और स्वास्थ्य बीमा समेत कई अन्य प्रमुख बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बीमा योजनाओं के महत्व, उनकी उपयोगिता तथा आम लोगों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए संचालकों से आह्वान किया कि वे बीमा सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। वर्कशॉप के दौरान सीएससी केंद्रों के माध्यम से इन सेवाओं को जन-जन तक सुलभ कराने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कई बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस वर्कशॉप में विभिन्न लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिन्होंने सीएससी संचालकों के साथ संवाद किया। इस दौरान इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार, इफको सीनियर एक्सक्यूटिव विजय कुमार चौधरी, टाटा एआईजी के दीपक कुमार सिंह और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नीरज कुमार उपस्थित रहे। इनके अलावा परवीन कुमार, पवन यादव, आनंद कुमार शर्मा, नीतीश कुमार और बरुन कुमार समेत कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed