निकाय चुनाव गिरिडीह: वार्ड 18 में हुई गोलीबारी की घटना के बाद शिवम आजाद जेएमएम से निष्कासित

0

Last Updated on February 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

घायल दोनों की स्थिति स्थिर: जिला प्रशासन

गिरिडीह। गिरिडीह में 18 नंबर वार्ड में गोलीबारी की घटना के बाद बाद आरोपी शिवम आजाद को झामुमो ने पार्टी से किया निष्कासित कर दिया है।

घटना में घायल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर: जिला प्रशासन

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के पश्चात वार्ड संख्या 18 के एक स्थान पर हुई गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है, जिन्हें तत्काल पीएमसीएच धनबाद रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। वहीं दूसरे व्यक्ति के पैर में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे भी खतरे से बाहर हैं।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार दोनों व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। जिला प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *