Last Updated on October 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के बाराडी में गावां पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान शनिवार की दोपहर एक बजे चलाई। इस दौरान पुलिस ने 70 लीटर अवैध महुआ शराब को विनिष्ट कर दी व 30 क्विंटल ढीबरा को भी किया जब्त। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

वहीं बाराडी के जंगल में करीब 30 क्विंटल ढीबरा जमीन पर एकत्रित पाया गया, जिसे ट्रैक्टर में लोड कर अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना लाया गया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।




