Last Updated on October 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार सोमवार की दोपहर एक बजे बरमसिया और राजोखार में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें एक हजार लीटर जावा महुआ शराब को पुलिस के द्वारा विनिष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण को भी नष्ट कर दिया गया।

इस सम्बन्ध में गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि राजोखार और बरमसिया गांव के कुछ घरों में अवैध महुआ शराब की चुलाई की सूचना मिली थी। जिसके आलोक में आज छापेमारी अभियान चला कर एक हजार लीटर जावा महुआ को विनिष्ट कर दिया और शराब बनाने वाले सारे उपकरण भी नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




