Last Updated on January 25, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह ज़िले के माहुरी वैश्य महामंडल के मथुरासिनी मंदिर परिसर में माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह के द्वारा महामंडल आपके द्वारा आयोजन किया गया।
गिरिडीह मंडल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माहुरी वैश्य महामंडल के उपाध्यक्षया सह संयोजक रश्मि गुप्ता, विशिष्ट अतिथि संयुक्त मंत्री सह कार्यक्रम के सहसंयोजक सुमित कुमार,भाजपा गिरिडीह लोकसभा के संयोजक सह महामंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, राजेंद्र कुमार, महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ, सुरेश राम मनीष आकाश, केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तर्वे सचिव हरिमोहन कंधवे केंद्रीय महिला समिति से पूनम प्रकाश शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार चरणपहाड़ी और मंच संचालन अरुण कुमार ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक रश्मि गुप्ता ने कहा समाज की विकास में सब की भागीदारी जरूरी है, प्रत्येक पुरुष को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के उत्थान व विकास में अपनी भूमिका सिद्ध करनी चाहिए तथा अपना शत-प्रतिशत योगदान महिलाओं के विकास व उत्थान में देना चाहिए ताकि महिलाएं अकेला महसूस न करे। इधर उपमहापौर प्रकाश सेठ ने अपनी बातें को रखते हुए कहा कि बेहतर समाज के लिए सब कुछ सोचने की जरूरत है सिर्फ बातें नहीं काम भी करना होगा तभी समाज में विकास संभव है।
मौके पर कार्यक्रम में गिरिडीह महिला समिति की सदस्य, नवयुवक समिति की सदस्य के अलावा सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया। वही कार्यक्रम की धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव अशोक वैश्खियार एवं समापन की घोषणा मंडल अध्यक्ष गोपाल दास भदानी ने किया।




