SIR के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी का सघन क्षेत्र भ्रमण, वितरण से डिजिटाइजेशन तक हर चरण की हुई समीक्षा

Last Updated on July 2, 2026 by Gopi Krishna Verma समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास…

Last Updated on July 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को अहले सुबह हो रही वर्षा के बीच 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान क्षेत्रों (बूथ नंबर 18, 19) सहित डोर टू डोर भ्रमण कर अभियान के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के घर-घर वितरण, प्रपत्रों के संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न बूथों पर कार्यरत बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर्स से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए प्रत्येक स्तर पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण में किसी भी पात्र मतदाता की उपेक्षा न हो तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ एवं वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाते हुए सभी पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता, सतत निगरानी एवं बेहतर समन्वय पर निर्भर है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करते हुए अभियान की प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। वहीं अभियान की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रखंडों में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी भी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं।

उनके द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही अभियान की दैनिक प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports