युवाओं को ठगने का काम कर रही गठबंधन सरकार: भाजयुमो

Last Updated on March 1, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा झंडा मैदान से पैदल मार्च कर टावर चौक तक चल कर राज्य की भ्रष्ट सरकार जो की आम जनता के ऊपर बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता की अर्थव्यस्था खराब करने का काम कर रही…

Last Updated on March 1, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा झंडा मैदान से पैदल मार्च कर टावर चौक तक चल कर राज्य की भ्रष्ट सरकार जो की आम जनता के ऊपर बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता की अर्थव्यस्था खराब करने का काम कर रही है इसके विरोध में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया गया।


पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। मिथुन चंद्रवंशी के द्वारा कहा गया कि इस सरकार झूठी घोषणा करके सरकार तो बना ली; मगर सरकार बनने के बाद से ही लगातार झारखंड़ युवा, महिला, आम जनमानस चाहे वो कोई भी वर्ग से हो सभी को ठगने का कार्य कर रही है। पूर्व में हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगा अभी मौजूदा समय में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही; तुरंत चपाई सोरेन के द्वारा बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। लोगों का आय किस प्रकार बढ़े इस पर सोचना छोड़कर लोगों के पॉकेट से किस प्रकार पैसा खींचा जाए वह कार्य कर रही है।

युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा यह सरकार झूठी और निकम्मी के साथ भ्रष्टाचारी भी है। झूठी बातों के दम पर सरकार तो बना ली; मगर अब जिसके वोट से सरकार बनाई उसी को परेशान करने का कार्य कर रही है। युवाओं को ठगा महिलाओं को ठगा अब लोगों की ऊपर में बढ़कर आर्थिक बोझ देने का कार्य कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसके हर गलत कार्यों का विरोध करते आ रही है और आगे भी करेगी और आने वाले चुनाव में झारखंड़ की जनता इस सरकार को झारखंड़ से उखाड़ कर फेंकने का भी कार्य करेगी।


वहीं उप प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार है पीटीजीटी का एग्जाम ले लिया उनका रिजल्ट नहीं देने का कार्य कर रही है छात्रों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार, संदीप देव, चुनू कांत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत राय, विक्की गुप्ता, सौरभ सिन्हा, बबलू दास, सुमित पांडेय, अमित आर्य, गौतम भादानी, कीर्तिक यादव, रणवीर यादव, राजेश विश्वकर्मा, लखन गुप्ता, संजीव जुगनू, सचिन सिंह , निखिल पांडेय, नीरज नयन, रमेश चंद्रवंशी, अंकित पाठक, रोहित चौहान, अभिजीत आनद सहित दर्जनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports