निकाय चुनाव: भाजपा छोड़ जेएमएम में शामिल हुए नागेश्वर दास

0

Last Updated on February 19, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर दास ने अचानक झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। वहीं महथाडी फुटबॉल मैदान में मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति में हुई। जहां नागेश्वर दास ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए।

उनका कहना था कि पार्टी में निर्णय प्रक्रिया और स्थानीय नेताओं के साथ व्यवहार ठीक नहीं है, जिससे उन्हें झामुमो का साथ लेने को मजबूर होना पड़ा। राजनीतिक गलियारों में यह खबर तेजी से फैल गई है और आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीतियों पर इसका बड़ा असर पड़ने की संभावना है। भाजपा और झामुमो दोनों ही इस घटना से राजनीतिक हलचल में हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *