निकाय चुनाव: गिरिडीह में वार्ड 27 के मतदान केंद्र 1-2 पर दो वार्ड प्रत्याशी समर्थक भिड़े

0

Last Updated on February 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह में ही वार्ड संख्या 27 के बुलाकी रोड स्थित बूथ नंबर 1 और 2 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पहले दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गई। घटना से मतदान केंद्र के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन ओरांव और डीएसपी नीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। डीएसपी नीरज सिंह ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोनों बूथों पर फिर से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *