निकाय चुनाव गोलीकांड: शिवम को जेल भेजे जाने के विरोध में उतरी वार्ड 18 की महिलाएं, कहा बगैर ठोस सबूत पुलिस ने शिवम को उठाया

0

Last Updated on February 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

कोर्ट जाने के दौरान शिवम ने मीडिया से कहा उसने नहीं राजु खान ने चलवाई गोली, उसे फंसाने की रची थी साजिश

गिरिडीह। गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के झिंझरी मुहल्ला में बुधवार निकाय चुनाव के बाद हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी और पूर्व जेएमएम नेता शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद लोग आक्रोशित हो गए।

विरोध में शिवम की मां सरिता श्रीवास्तव और पत्नी प्रिया श्रीवास्तव भी सड़क पर उतर आईं। महिलाओं और परिजनों ने पहले पचंबा थाना में जाकर राजू खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ आवेदन दिया।थाना प्रभारी ने आवेदन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं शिवम की मां को आवेदन देने के लिए नगर थाना जाने का सुझाव भी दिया गया था। नगर थाना में आवेदन लेने के बाद उनकी बातों को सुने बिना उन्हें वहां से घर भेज दिया गया।

महिलाओं का कहना है कि मुहल्ले में अब राजू खान के लोग यहां के लोगों को धमकी देरहे हैं, वहीं आजाद नगर से आए कुछ युवकों द्वारा भी उन्हें डराया जा रहा है। इससे महिलाओं में डर का माहौल बन गया है। परिजन और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि शिवम ने कोई गोली नहीं चलाई और इस संबंध में कोई प्रमाणिक वीडियो या अन्य साक्ष्य मौजूद नहीं है। इसके बावजूद शिवम को जेल भेजा गया। अब लोगों की मांग है कि मामले में न्यायसंगत और पारदर्शी कार्रवाई की जाए।

मैं निर्दोष, राजु खान ने मुझे फंसाने के लिए चलवाई गोली: शिवम आजाद

वहीं बुधवार को कोर्ट ले जाते समय मीडिया से बातचीत में आरोपी शिवम आजाद ने कहा कि उन्होंने गोली नहीं चलाई है। उसे बेवजह इसमें फंसाया जा रहा है। गोली चलवाने वाला राजु खान है, उसने ही उसे फंसाने का जाल बुना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed