तालाब में तैरता मिला युवक का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सड़क जाम
Last Updated on February 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बुधवार की शाम को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खरखरी के एक तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ पाया गया। शव की पहचान इसी गांव के एक युवक अनील राणा पिता स्वर्गीय राजदेव राणा के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव के हीं एक छड़ सीमेंट की दुकान में काम करता था जहां दोपहर के पहले तक युवक को उक्त दुकान में काम करते हुए देखा गया है। इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों के साथ कोवाड कोडरमा मुख्य पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं भरकट्टा ओपी पुलिस सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि मृतक के पिता राजदेव राणा का बीते चार अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चों समेत पत्नी को छोड़ गया।
