प्रवासी मजदूर का शव मंगलूरू से लाया गया गांव, भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिल बंधाया ढांढस

0

Last Updated on March 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के ग्राम मदनगुंडी निवासी प्रवासी मजदूर मंटू मुर्मू उम्र लगभग 24 वर्ष का शव गुरुवार सुबह गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते हीं स्वजनों के क्रंदन से पूरा गांव शोक में डूब गया।

जैसा कि परिजनों ने बताया कि मंटू मुर्मू बीते गुरुवार को काम के सिलसिले में मंगलुरु के लिए घर से निकला था और शनिवार को मंगलूरू पहुंचा था, जहां वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रविवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के भाई एवं अन्य स्वजन शव लेकर सुबह गांव पहुंचे।

सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा मदनगुंडी पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मंटू की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। घर पर पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाशीष राय, पुर्व सांसद प्रतिनिधि प्रेमचन्द प्रसाद कुशवाहा, पडरमनिया मुखिया प्रतिनिधि बबलु मंडल, संयोजक अरुण टुडु सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *