पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह माले छोड़ जेएमएम में हुए शामिल
Last Updated on March 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाकपा माले नेता सह मनकडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ जेएमएम में शामिल हो गए।
इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, बिरनी प्रखंड कोषाध्यक्ष बहादुर कुशवाहा उपस्थित थे। वहीं पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से भाकपा माले की राजनीति किया परंतु उनकी नीति सही नहीं लगी इसलिए माले को छोड़ जेएमएम में शामिल होने का निर्णय लिया। वर्तमान परिदृश्य में जेएमएम झारखंड की मांग है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में हीं झारखंड में विकास संभव हो सकता है।
