चंदा के नाम पर गुंडागर्दी, द्वारपहरी बाजार में कपड़ा व्यवसाई की सरेआम पिटाई, दो भाइयों हालत गंभीर
Last Updated on January 18, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के द्वारपहरी बाजार में शनिवार की शाम सरस्वती पूजा चंदा के नाम पर दबंगई का शर्मनाक मामला सामने आया है। बाजार में कपड़ा बेच रहे जमुआ थाना क्षेत्र के जोरासांख निवासी महेंद्र कुमार और उनके छोटे भाई को चार युवकों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक बाजार में सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली कर रहे थे। इसी दौरान कपड़ा व्यवसाई विक्रेता के द्वारा चंदा देने से इनकार करने पर चारों युवकों ने आपा खो दिया और सरेआम हाथ-पैर से जमकर पिटाई कर दी। बाजार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दबंगों के आगे कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और हमलावर युवकों की पहचान की।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
