युवा इन्फ्लूंसर्स निशांत गुप्ता के चयन से गिरिडीह जिले में हर्ष का माहौल

0

Last Updated on May 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा पर्यटन स्थल पतरातू में आयोजित राज्य स्तरीय झारखंड पर्यटन इन्फ्लूंसर्स मीट-अप कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के युवा इन्फ्लूंसर्स निशांत गुप्ता के चयन से जिले में हर्ष का माहौल है।

झारखंड से 10 हजार से अधिक युवाओं व डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 100 चयनित इन्फ्लूंसर्स को ही आमंत्रित किया गया। गिरिडीह जिले से निशांत गुप्ता का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ। निशांत गिरिडीह अप्डेट्स नाम से इंस्टाग्राम में पेज चलाते है और तीन लाख से ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम में फॉलो करते है। निशांत को पहले भी गिरिडीह समेत झारखंड की खूबसूरती और श्रवणी मेले की रील्स बनाने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। निशांत झारखंड टूरिज्म द्वारा आयोजित इको माइनिंग टूरिज्म और नेतरहाट में शुरू हुए जंगल सफारी का हिस्सा रह चुके है।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, पर्यटन एवं कला विभाग के सचिव मुकेश कुमार, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं निशांत को सभी इन्फूलेंसर और मंच में मौजूद अतिथियों को संबोधित करने का मौका भी मिला, जहां उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार और झारखंड टूरिज्म के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा कि वे अपने वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के जरिए झारखंड एवं गिरिडीह की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को आगे भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *